
आप सभी जानते है कि अभी गर्मी का मौसम चल रहा है गर्मियों के मौसम में आलस आना काम में मन ना लगना जैसी समस्या आम बात होती है | गर्मी के कारण हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर काफी गहरा असर पड़ता है जिससे हमे छोटी छोटी बातों पर भी गुस्सा आना शुरू हो जाता है ऐसे में ये जरूरी हो जाता है की हम अपने मेंटल हैल्थ का खयाल रखे | मैं आपको आज ऐसे टिप्स बताऊंगा जिसे फॉलो करके आप सभी गर्मी के मौसम में अपने मेंटल हेल्थ को मेंटेन कर सकते है ;
1. आउटडोर घूमने के लिए जाए |

प्राकृतिक धूप के संपर्क में आने से विटामिन डी और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ जाता है, जो आपके मूड को बेहतर बनाने के लिए काम में आते हैं। आउटडोर घूमने के लिए खुद के लिए कुछ समय निकाले, बगीचे में जाकर गुलाब की खुशबू को महसूस करे, अपने पैर की उंगलियों के नीचे की रेत को महसूस करे या सूर्यास्त देखे । ये सारी बाते आपके मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाएंगे और आपको आपकी चिंता से मुक्त होने में भी मदत करेंगे| कम से कम दिन में 30
मिनट अपने लिए निकाले और घूमने जाय ।
2. गर्मी की छुट्टियों का आनंद ले।

अगर आप एक स्टूडेंट है और आपकी समर वेकेशन की छुट्टी पड़ी है तो इस समय अपने भविष्य की चिंता करने की बजाय वर्तमान पे ध्यान दे और अपनी छुट्टियों का आनंद ले । अगर आपको बुक रीडिंग का शौक है तो आप बुक रीडिंग कर सकते हो अगर आपको घूमना पसंद है तो आप अपने मनपसंद स्थान पर घूमने जा सकते हो अगर आप को कुछ नया सीखना पसंद है तो उसे सीखने की कोशिश करे । जिससे आपका मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
3. दूसरे शहर या गांव घूमने के लिए जाए ।

नई जगहों को देखना और वहा पर घूमने के लिए जाना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा लाभदायक है । यहां आपके दिमाग को टेंशन फ्री कर देता है, और नया जोश और नई उम्मीद जागती है । अगर आप एक माता पिता है ,और जानते है की आपके बच्चे का स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो गया है ,तो उसे दूसरे शहर या दूसरे गांव ले जाए इससे उसमे एक नया जोश आएगा । और वहा उन परेशानियों से भी मुक्त हो जाएगा जिस परेशानी के बारे में आप नही जानते या फिर आपका बेटा वो समस्या आपको नही बता सकता ।
4. अच्छी नींद ले।

सभी बच्चों के गर्मी की छुट्टी चल रही है जिससे बे देर रात तक मोबाईल चलाते है और सुबह लेट तक सोते रहते है ऐसे में अगर आप माता पिता है तो ये जरूरी हो जाता है कि आप अपने बच्चे के सोने का टाइम टेबल बनाए और सुबह जल्दी उठने की आदत लगवाए आप उन्हे मोबाइल देने की बजाय सोते समय कोई कहानी सुना सकते है या कोई अच्छी कॉमेडी वाली फिल्म भी दिखा सकते है जिनसे उनका मेंटल हेलथ सही रहेगा । साथ ही सोने का टाइम टेबल होने से उनकी नींद भी पूरी हो जाएगी । और बे एकदम फ्रेश महसूस करेंगे ।ये सभी बाते आप खुद पर भी अप्लाई कर सकते हो ।
5. शारीरिक रूप से एक्टिव रहें।

चाहे आपको जिम जाना हो, योगा क्लास के लिए जाना हो या बाहर टहलने जाना हो , शारीरिक गतिविधि आपके मूड को अच्छा करने के लिए जानी जाती है। गर्मियों के महीनों के दौरान, 24 घंटे सोफे पर पड़े रहना और फिल्म देखते रहने के अलावा कुछ भी अच्छा नहीं लगता है लेकिन ये सारी बाते हमारे मानसिक स्वास्थ पर बहुत ही बुरा असर डालती है इसीलिए दिन में कम से कम आधा घंटा शारीरिक एक्टिविटी करने में गुजारे आप साइकिल भी चला सकते है हमेशा खुद पर ध्यान देने की कोशिश करे और चिंता से मुक्त रहे क्युकी चिंता चिता के समान है ।
अगर आपके किसी प्रियजन की मानसिक स्वास्थ खराब है तो आप उसे ये लेख फॉरवर्ड करके बहुत ज्यादा मदत कर सकते हो
डिस्क्लेमर: यह ब्लॉग केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प नहीं होना चाहिए। हम समझते हैं कि हर किसी की स्थिति अद्वितीय होती है, और यह सामग्री मानसिक स्वास्थ्य विकारों की समग्र समझ प्रदान करने के लिए है। ये विकार बहुत जटिल हैं, और यह पोस्ट प्रत्येक व्यक्ति के लिए विशिष्ट परिस्थितियों को ध्यान में नहीं रखता है। आपकी या किसी प्रियजन की स्वास्थ्य आवश्यकताओं के बारे में विशिष्ट प्रश्नों के लिए, एक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवर की मदद लें।
